G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने कलेक्ट्रेट स्थित अभिलेखागार, भूलेख, बंदोबस्त चकबंदी कार्यालय का निरीक्षण कर जायजा लिया और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अभिलेखागार में मुआयना रजिस्टर, दस्तावेज/मूल बैनामा वापसी रजिस्टर, सहायक अभिलेखपाल माल (पत्रावली), दाखिल दफ्तरी , भूलेख में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना पत्रावली, संबंधित कर्मचारियों के सर्विस रिकॉर्ड, बंदोबस्त चकबंदी कार्यालय में वादों के निस्तारण व की जा रही चकबंदी ग्रामों की पत्रावली आदि कार्यालय के रिकॉर्ड्स को देखा और कहा कि जिन रैकों में पत्रावली रखी गई है उन रैकों पर बाहर फ्लैक्सी लगाकर सभी पत्रावलियों को अंकित किया जाय, साथ ही नक्शे अभी तक डिजिटलीकरण नहीं है, को जल्द से जल्द करा लिया जाय। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के जो आवेदन प्राप्त हुए है उनका तहसील स्तर एवं जनपद स्तर से पत्रावलियों का सत्यापन कराकर आवेदनों का निस्तारण करते हुए संबंधित को लाभान्वित कराए। चकबंदी वादों का भी निस्तारण समय से कराए। उन्होंने कहा कि फाईलों /पत्रावलियों का सही से रख रखाव किया जाय। ई–ऑफिस के माध्यम से पत्रावलियों का आदान–प्रदान पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) डॉ अविनाश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सुनील कुमार सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share