उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के सुकेती गांव में पत्नी के मायके चले जाने से क्षुब्ध युवक ने गांव के बाहर पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार सुकेती गांव निवासी माधव उर्फ मनोज कुमार लोधी का पुत्र राहुल का 23 वर्षीय अपनी पत्नी शिवदेवी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिस पर वह मायके चली गई। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर जंगल में आम के पेड़ में रस्सी का फंदा डाल कर आत्महत्या कर लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के पिता ने दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

