G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे विश्व मलेरिया दिवस पर रैली जागरूकता अभियान एवं गोष्ठी का आयोजित की गई। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए चिकित्सा अधीक्षक डा. अनुपम सिंह ने मलेरिया दिवस पर मलेरिया मुक्त रखने के लिए सभी कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। आइये हम सब मिलकर भारत को मलेरिया से 2027 तक मलेरिया मुक्त बनायेंगे। यही हमारी सरकार का पुरा प्रयास किया जा रहा है। कि मलेरिया को हराना है, स्वास्थ्य भारत बनाना है। अगर आप बार -बार ठंड लग रही है तो समझो मलेरिया हो गया है अपने सरकारी नजदीक अस्पताल में निशुल्क जांच करवाएं। और सरकारी चिकित्सकों से इलाज करवायेगे। झोलाछाप डॉक्टरों से हमेशा सावधान रहें। हमेशा सावधान रहने के लिए आप जानकारी दी जा रही है कि बरसात का पानी इकट्ठा न होने देl मच्छरों को पैदा होने से रोकेl पूरे आस्तीन कपड़े पहने। लक्षण दिखने पर तुरंत जांच करायेl जमा हो जमे हुए पानी में एंटी लारवा या जले हुए मोबिल ऑयल का प्रयोग करेंगे। बुखार आने पर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाएं न कि झोलाछाप डॉक्टर के चक्कर में फंसे। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डा. अनुपम सिंह, डा. शाबान सिद्दकी, कैलाश नाथ, वीर बहादुर पटेल, हेमचंद्र चौधरी, अनिल मौर्य, सोशल सिंह, कुशल सिंह, अमन सिंह, प्रेम कुमार, देवनारायण सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share