उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के खखरेरुं थाना क्षेत्र के कस्बे के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव निवासी अशोक का 32 वर्षीय पुत्र केशव शनिवार की सुबह बाइक पर सवार होकर रिश्तेदारी में कौशांबी जनपद के सैनी कोतवाली क्षेत्र के फरीदागंज जा रहा था। जब उसकी बाइक खखरेरू थानां क्षेत्र के कस्बा के समीप पहुंची तभी चार पहिया वाहन ने बाइक में ज़ोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक केशव घायल हो गया। घायल।अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र खखरेरुं पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share