G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर।जिले के जहानाबाद घाटमपुर से आटो में बैठ कर जहानाबाद आ रही महिला के बैग से सोने के जेवरात सहित सात हजार रुपये नकद रुपयो की चोरी हो जाने पर पीड़ित महिला की तहरीर पर अज्ञात महिला के खिलाफ पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जनपद कानपुर नगर के थाना रेउना के गाँव अकबरपुर झवैया निवासी प्रीती पत्नी राघवेंद्र ने दी गई तहरीर में स्पष्ट किया है। कि वह 21 अप्रैल को अपने गाँव अकबरपुर से जनपद फतेहपुर के थाना कल्याणपुर के गाँव पहरवापुर जा रही थी। जब वह घाटमपुर से एक अज्ञात आटो में बैठ कर जहानाबाद की तरफ आ रही थी। कि उसी आटो में मेरे बगल में एक अज्ञात महिला बैठी थी जो चिल्ली मोड़ के पास उत्तर गयी थी। जब मैं जहानाबाद रोडवेज बस स्टेशन परिसर में स्थित शौचालय में अपने पुत्र को शौच क्रिया कराने के बाद पर्स से पैसे निकाले तो मेरे पर्स में रखे सोने की सुई धागा कान की पांच लाकेट का मंगलसूत्र सहित सात हजार रुपये गायब थे। मुझे आशंका है कि मेरी बैग की चैन खोल कर चिल्ली मोड़ पर आटो से उतरी अज्ञात महिला चोरी कर निकाल ले गयी है। थाना प्रभारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात महिला के विरुद्ध चोरी का अभियोग दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share