Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के कुरूस्तीकला गाँव में मानसिक रूप से विक्षिप्ति महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे तभी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कुरूस्तीकला निवासी चन्द्रसेवक की 60 वर्षीय पत्नी सुनैना देवी काफी दिनों से बीमार चल रही थी। काफी इलाज करवाया गया कोई फायदा न मिलने पर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By