उत्तर प्रदेश कौशाम्बी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के कसिया पश्चिम गांव के नेशनल हाइवे पर पेट्रोल पंप के सामने बाइक धुलने और पंचर बनाने की दुकान खोलकर परिवार चलाने वाले युवक का शव संदिग्ध दशा में फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिलने से हड़कंप मच गया,युवक की मौत की जानकारी परिजनों को हुई तो वह भी रोते बिलखते हुए पहुंचा गए,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार कोखराज थाना क्षेत्र के कसिया पश्चिम गांव निवासी बालकृष्ण पुत्र कामता प्रसाद उर्फ सीताराम 28 वर्ष पेट्रोल पंप के सामने सर्विस रोड किनारे बाइक में पंचर बनाने और धूलाई का काम करता था और अपने परिवार सहित अपने मकान रहता था, बताया जाता है कि युवक ने संदिग्ध दशा में रात में घर में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो परिवार में कोहराम मच गया।मृतक के पिता ने बताया कि उसका पुत्र मानसिक रूप से असंतुलित रहता था,सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

