उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के असोथर थानां पुलिस व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम द्वारा चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए चोरी करने वाले चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो जोड़ी पायल, एक मंगलसूत्र व एक मोबाइल, एक लैपटाप, एक टैबलेट व 750/- रूपये बरामद किया गया।यादी शिवशंकर पुत्र रुद्रदेव अग्निहोत्री निवासी नगर पंचायत असोथर थाना असोथर जनपद फतेहपुर द्वारा तहरीर दी गई कि अज्ञात चोरों द्वारा बादी के घर में घुस कर बक्सा व आलमारी का ताला तोड़ कर मंगलसूत्र व पायल तथा 50,000 रूपये नगद आदि चोरी करने के सम्बन्ध में थाना असोथर पर मु0अ0सं0-46/2026 धारा 305, 331 (4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।।और वादिनी ममता देवी पत्नी रामकृष्ण द्विवेदी (प्रबंधक जीनियस चिल्ड्रेन कान्वेन्ट स्कूल प्रेम मऊ कटरा असोथर) निवासी कस्बा असोथर थाना असोथर जनपद फतेहपुर द्वारा दी गई तहरीरी सूचना में बताया कि दिनांक 23.04.2026 की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा जीसीसी विद्यालय का ताला तोड़कर विद्यालय के कार्यालय में रखा लैपटाप व 40000 से 50000 रुपया नकद चोरी करने के सम्बन्ध में थाना असोथर पर मु0अ0सं0-73/2026 धारा 305 (a), 331(4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने हेतु चलाये जा रहे अभियान में एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में व पुलिस उपाधीक्षक थरियांव के नेतृत्व में थाना असोथर पुलिस व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम द्वारा मु०अ०स0-46/2026 धारा 331(4),305 (क) बीएनएस व मु0अ0स0-73/2026 धारा 331(4),305 (क) की विवेचनात्मक कार्यवाई मुखबिर की सूचना पर असोथर पुलिस द्वारा केढ़िया झाल नहर कस्बा असोथर से मु0अ0स0-46/2026 में प्रकाश में आये थानां क्षेत्र किलापर मोहल्ला निवासी कामता पासवान के 19 वर्षीय पुत्र लखनलाल उर्फ लखन पासवान व मोहल्ला निवासी झल्लर पासवान के 22 वर्षीय पुत्र आशीष पासवान और मोहल्ला निवासी रामखेलावन के 21 वर्षीय पुत्र सूरज उर्फ कल्लू थाना क्षेत्र के मुराइन डेरा निवासी छोटेलाल पासवान के 18 वर्षीय पुत्र रितेश उर्फ शिवम उर्फ छेदीलाल को गिरफ्तार उनके कब्जे से चोरी की गई दो जोड़ी पायल, एक मंगलसूत्र लाकेट, एक मोबाइल, एक लैपटाप, एक टैबलेट व 750/- रूपये बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर स्थानीय थाना पर पंजीकृत उपरोक्त मुकदमा में धारा 317 (2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी है। गिरफ्तार शुदा आरोपियो को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पूछताछ में पकड़े गये आरोपी लखनलाल उर्फ लखन पासवान द्वारा बताया गया कि उसने आरोपी आशीष एवं रितेश उर्फ छेदीलाल के साथ मिलकर कस्बा असोथर स्थित शिवशंकर अग्निहोत्री के घर में चोरी की घटना कारित की थी, जिसमें पायल, लाकेट मंगलसूत्र एवं नकदी चोरी की गई थी। साथ ही अभियुक्त सूरज उर्फ कल्लू के साथ जीनियस चिल्ड्रेन कान्वेंट स्कूल, प्रेम मऊ कटरा में चोरी कर लैपटॉप एवं नकदी चोरी करना स्वीकार किया। जबकि मोबाइल फोन को चोरी की नकदी से खरीदा जाना बताया। उक्त चोरियों से प्राप्त हिस्से के माल को आपस में बंटवारा करते समय पुलिस टीम द्वारा उन्हें पकड़ लिया गया। पूछताछ से प्रकाश में आया कि अभियुक्तगण चोरी को आर्थिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से कारित करते थे तथा चोरी से प्राप्त नकदी का उपयोग व्यक्तिगत उपभोग, दैनिक खर्च एवं वस्तुओं की खरीद में करते थे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

