G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेशफतेहपुर जिले में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में माह के चतुर्थ शनिवार को जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिस क्रम में क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने थानों पर प्राप्त जनशिकायतों की सुनवाई कर निस्तारण किया गया। थाना समाधान दिवस में कुल 64 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें 45 राजस्व से सम्बन्धित, 19 पुलिस से सम्बन्धित, प्राप्त प्रार्थना-पत्रों में से राजस्व टीम के साथ 09 प्रार्थना पत्र तथा पुलिस से सम्बधित 03 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराया जा चुका है। शेष प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया जा रहा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share