उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के चांदपुर व बिन्दकी कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 25.04.2026 की रात्रि को थाना चांदपुर क्षेत्रान्तर्गत धमनाखुर्द रोड पर की गई मुठभेड़ के दौरान मु0अ0सं0 50/2026 धारा 304(2) BNS में वांछित, ₹25,000/- का इनामिया एवं हिस्ट्रीशीटर आरोपी कल्याणपुर थानां क्षेत्र के गौसपुर गाँव निवासी राधेश्याम उर्फ राधे के 29 वर्षीय पुत्र धरमवीर उर्फ राज लोधी उर्फ उगलेश के बाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु तत्काल अस्पताल भेजा गया। घायल/गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से घटना में उपयोग एक मोटर साइकिल, एक पीली धातु की चेन, एक अवैध तमंचा 315 बोर, 01 जिंदा कारतूस तथा 01 खोखा कारतूस बरामद किया गया है। प्रकरण के संबंध में थाना चांदपुर पुलिस द्वारा नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी थाना बिन्दकी का हिस्ट्रीशीटर भी है। गिरफ्तार अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के संबंध में अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार उसके विरुद्ध प्रदेश के विभिन्न थानों में कुल 24 अभियोग पंजीकृत हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

