G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के कुशुम्भी गांव के समीप एक मासूम खेल रही थी।तभी कुत्ते ने हमलाकर उसको गम्भीर रूप से घायल कर दिया। उसके बाद कुत्ता भागता हुआ गांव के अंदर पहुंचा और घर के बाहर बैठे बृद्ध पर हमलाकर उसको भी गंभीर रूप से घायल कर दिया।घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मासूम को रेफर कर बृद्ध को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के नारायनपुर गांव निवासी अर्जुन अपने परिवार सहित असोथर थानां क्षेत्र के कुशुम्भी गांव के समीप स्थित ईट भट्टे में मजदूरी करता है। वही उसकी चार वर्षीय पुत्री नीतू खेल रही थी तभी एक कुत्ते ने हमला कर उसको गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसके बाद कुत्ता भागता हुआ गाँव के अंदर पहुंचा। अपने घर के बाहर बैठे स्व. ललई के 90 वर्षीय पुत्र को भी हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलो के परिजनो ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने नीतू की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। तो वही बृद्ध प्रहलाद को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share