उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा भालीगवां मोड़ के पास हुआ, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों की पहचान भागलापुर गांव निवासी राम सिंह और अन्नू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अन्नू की शादी कुछ ही महीने पहले हुई थी, जबकि राम सिंह की शादी भी जल्द होने वाली थी। दोनों युवक शादी से जुड़े किसी कार्य के चलते पाही गांव आए थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस दर्दनाक घटना के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

