फतेहपुर जिले साइबर क्राइम पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य किया गया। साइबर ठगी के शिकार पीड़ितों को 2,13,121/- रूपये की धनराशि पुनः उनके बैंक खातों में वापस कराई गई। साइबर अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी अपराध के निकट पर्यवेक्षण में एनसीआरपी पोर्टल एवं पीड़ितों द्वारा दिये गये शिकायती प्रार्थना पत्र की जाँच के अनुक्रम में जन0 साइबर सेल टीम द्वारा सार्थक प्रयास करते हुये शिकायतकर्ताओं की धनराशि उनके खाते में पुनः वापस कराया गया। शिकायतकर्ताओं द्वारा जनपदीय उच्चाधिकारियों व जन0 साइबर सेल टीम का आभार व्यक्त किया। आवेदक महेन्द्र कुमार मौर्या निवासी सिविल लाइन नियर प्रेक्षागृह थाना कोतवाली जनपद फतेहपुर मोबाइल नंबर 9936036040 की गैर जानकारी में उनकी ओटीपी लेकर क्रेडिट कार्ड से 1,20,000/- का फ्राड किया गया था। आवेदक द्वारा अपने साथ साइबर फ्राड की जानकारी होने पर तत्काल एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी गयी थी। एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायत पर जन0 साइबर सेल टीम द्वारा त्वरित कार्यवाई करते हुये न्यायालय के आदेश में सम्बन्धित लाभार्थी खाताधारक की तस्दीक व सम्बन्धित बैंक से पत्राचार कर समन्वय स्थपित करते हुये सम्पूर्ण धनराशि 1,20,000 /- रूपये को आवेदक के बैंक खातें में सकुशल वापस करा दी गई।

व आवेदक रामकुमार निवासी दंतवा थाना सुल्तानपुर घोष को कॉल कर आशा बहू के माध्यम से सरकारी योजना का लाभ देने का प्रलोभन देकर 97,721/- रुपये का फ्राड किया गया था। आवेदक द्वारा अपने साथ साइबर फ्राड की जानकारी होने पर तत्काल एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी गयी थी, एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायत पर जन0 साइबर सेल व साइबर हेल्पडेस्क थाना सुल्तानपुर घोष टीम द्वारा त्वरित कार्यवाई करते हुये न्यायालय के आदेश के में सम्बन्धित लाभार्थी खाताधारक की तस्दीक व सम्बन्धित बैंक से पत्राचार कर समन्वय स्थपित करते हुये धनराशि 47,721 /- रूपये को आवेदक के बैंक खातें में सकुशल वापस करा दी गई। और आवेदिका रानीदेवी निवासी अशोक नगर थाना राधानगर मो0नं0 8932821615 को कॉल कर आनलाइन जॉब देने के नाम पर 54000/- रुपये का फ्राड किया गया था। आवेदक द्वारा अपने साथ साइबर फ्राड की जानकारी होने पर तत्काल एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी गयी थी, एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायत पर जन0 साइबर सेल व साइबर हेल्पडेस्क थाना राधानगर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाई करते हुये न्यायालय के आदेश में सम्बन्धित लाभार्थी खाताधारक की तस्दीक व सम्बन्धित बैंक से पत्राचार कर समन्वय स्थपित करते हुये धनराशि 17950/- रूपये को आवेदक के बैंक खातें में सकुशल वापस करा दी गई। वही आवेदिका विकासिनी देवी निवासी तारापुर भिटौरा थाना हुसैनगंज मो0नं0 9125821256 को सिलाई मशीन आर्डर करने के नाम पर 16950/- रुपये का फ्राड किया गया था। आवेदक द्वारा अपने साथ साइबर फ्राड की जानकारी होने पर तत्काल एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी गयी थी, एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायत पर जन0 साइबर सेल व साइबर हेल्पडेस्क थाना हुसैनगंज टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मा0न्यायालय के आदेश के क्रम में सम्बन्धित लाभार्थी खाताधारक की तस्दीक व सम्बन्धित बैंक से पत्राचार कर समन्वय स्थपित करते हुये धनराशि 16950/- रूपये को आवेदक के बैंक खातें में सकुशल वापस करा दी गई। एंव आवेदक अशोक अवस्थी निवासी महाना थाना ललौली मो0 9919161455 को कॉल कर बैंक अधिकारी बनकर 18900/- रुपये का फ्राड किया गया था। आवेदक द्वारा अपने साथ साइबर फ्राड की जानकारी होने पर तत्काल एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी गयी थी, एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायत पर जन0 साइबर सेल व साइबर हेल्पडेस्क थाना ललौली टीम द्वारा त्वरित कार्यवाई करते हुये न्यायालय के आदेश में सम्बन्धित लाभार्थी खाताधारक की तस्दीक व सम्बन्धित बैंक से पत्राचार कर समन्वय स्थपित करते हुये धनराशि 10500/- रूपये को आवेदक के बैंक खातें में सकुशल वापस करा दी गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

