G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 महिचा मंदिर के पास रोड़ किनारे खड़ा बृद्ध अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के करसवा गांव निवासी स्वर्गीय विश्वनाथ का 65 वर्षीय पुत्र अमर सिंह थरियांव थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। वहां से वापस लौटते समय जब वह थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर महिचा मंदिर के पास रोड किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहा था तभी अज्ञात चार पहिया वाहन उसको टक्कर मारते हुए निकल गया। वाहन की टक्कर से बृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए थरियांव स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 904468441

By

Share
Share