उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास चौराहे के समीप ऑटो ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार रोड पर गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचवाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थानां क्षेत्र के मटिहा गांव निवासी स्वर्गीय विश्वनाथ का 30 वर्षीय पुत्र प्रमोद कुमार बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए शहर आया था। जब उसकी बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास चौराहे के समीप पहुंची तभी ऑटो ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक प्रमोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो तुरन्त फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

