Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स ने प्रातः 8 बजे पुलिस लाइन परिसर में आयोजित पुलिस आरक्षी दीक्षांत परेड में प्रतिभाग किया परेड की अध्यक्षता पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र प्रयागराज अजीत कुमार मिश्र ने की। पुलिस आरक्षियों को 12 टुकड़ियों में विभाजित किया गया था जिनका नेतृत्व एक – एक आरक्षी टुकड़ी प्रभारी के रूप में कर रहे थे। परेड सलामी के पश्चात विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों को पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित किया गया, इसके बाद सभी प्रशिक्षु आरक्षियों को शपथ दिलाई गई के पश्चात पुलिस अधीक्षक ने पुलिस महानिरीक्षक एवं जिलाधिकारी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर आरक्षियों के परिवारीजन सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By