G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के सय्यद बाबा के समीप अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार दूध विक्रेता गंभीर रूप से घायल हों गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बा निवासी अजय पाल का 45 वर्षीय पुत्र मोहन लाल यादव बाइक पर सवार होकर दूध की बिक्री करता है। दूध का ऑर्डर देकर वापस घर लौट रहा था जब उसकी बाइक राधा नगर थाना क्षेत्र के सय्यद बाबा के समीप पहुंचीं तभी चार पहिया वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे मोहन लाल गंभीर रूप से घायल हो गया हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share