G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर स्थित नउवा बाग बकन्धा गांव की मोड पर बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। घटना की सूचना 112 डायल को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचवाया। जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के बददा का पुरवा गांव निवासी गोरेलाल का 23 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार बाइक पर सवार होकर शहर किसी काम से आया था। वापस लौटते समय जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के नउवा बाग बकन्धा गाँव की मोड पर पहुंची। तभी बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दिया। बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार नीरज घायल हो गया हादसे की जानकारी 112 डायल और उसके साथियों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची है एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया। जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share