G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव की मोड पर चलती बाइक से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मौहारी गांव निवासी संतोष कुमार की 24 वर्षीय पत्नी शुभाषनी देवी को उसका देवर नितिन बाइक पर सावर कर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव की मोड पर पहुंची तभी बाइक पर पीछे बैठी शुभाषनी देवी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी परिजनों को दी गई तो तुरंत परिजन चार पहिया वाहन से घटना स्थल पर पहुंचे और अपने प्राइवेट वाहन से उसको तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने शुभाषनी की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share