Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी तहसील के समीप महिला ने ज़हरीलां पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने प्रयास किया। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो फोन कर अपने पूर्व पति को सूचना दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहिंचे पूर्व पति ने उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के चूड़ी गली मोहल्ला निवासी परवेज़ की 24 वर्षीय पुत्री मनतशा ने ज़हरीलां पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसने फोन कर अपने पूर्व पति सदर कोतवाली क्षेत्र के लाला बाजार निवासी रहमत के 28 वर्षीय पुत्र फैशल को सूचना दिया। जानकरीं होते ही तुरन्त फैशल ने उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचा कर उसके परिजनों को फोन कर बताया तो उज़क भाई चाँद अस्पताल पहुंच गया। वही फैशल ने बताया कि उसकी 5 वर्ष पूर्व मनतशा से शादी हुई थी किन्ही करणों वस उनका सम्बन्ध विच्छेद हो चुका है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By