उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानगढ़ मजरे श्यामपुर गांव में रविवार सुबह एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और 112 डायल कर घटना की सूचना दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का निरीक्षण कर पारिवारिक जनों से जानकारी लिया। वहीं जाफरगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 65 वर्षीय रामकेशन निवासी श्यामपुर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, शनिवार शाम गांव के ही पप्पू सिंह ने उन्हें मजदूरी के बदले गेहूं लेने के लिए बुलाया था। रामकेशन गेहूं लेने गए, थे लेकिन रात भर घर वापस नहीं लौटे। रविवार सुबह पप्पू सिंह ने घर जाकर बताया कि रामकिशन की मौत हो गई है सूचना मिलते ही परिवार और ग्रामीण मौके पर पहुंचे जहां पर पारिवारिक जनों का रो-रो कर बुरा हाल था छोटे भाई की पत्नी मिथलेश ने बताया कि खूंटा झलगांव निवासी पप्पू सिंह के खेत में अपनी मजदूरी का शनिवार शाम लगभग 10 बजे गेहूं लेने गए थे लेकिन रात में घर वापस नहीं आए उधर खेत मालिक पप्पू सिंह का कहना है कि हम दोनों व्यक्ति गेहूं की बोरियां ट्रैक्टर ट्राली पर लोड कर रहे थे इस समय रामकिशन ट्राली से टकराकर खेत पर गिर गया अंधेरा होने की वजह से हम भी ज्यादा गौर नहीं कर पाए हमारे पूछने पर बताया कि चोट ज्यादा नहीं लगी है नशा अधिक है अब गेहूं सुबह भरा जाएगा इतना कहकर रामकिशन सो गया थोड़ी देर बैठने के बाद मैं भी रामकिशन के बगल में सो गया सुबह उठकर जब देखा तो रामकिशन की मौत हो चुकी थी जिसकी सूचना मैंने पारिवारिक जनों को रविवार सुबह 6 बजे घर जाकर दिया है मृतक के बेटे राकेश द्वारा थाने में सूचना पत्र पर आरोप लगाया है कि किसी जहरीले कीड़े के काटने से मेरे पिता की मृत्यु हुई है इस संबंध में जब थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बेटे से की पौथी सूचना पर शव को कब्जे में लेकर राय पंचांग भरकर पीएम के लिए फतेहपुर मर्चरी हाउस भेजा गया है। जिससे मृत्यु का सही कारण स्पष्ट हो सके।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

