G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के घौराहरा गांव में बीती रात अपने घर के बाहर सो रहे युवक को अज्ञात हमलावार ने गोली मार कर घायल कर दिया। परिजनों को जानकारी हुई तो तुरंत पुलिस को सूचना देकर परिजन उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के घौराहरा गांव निवासी मौजी लाल का 30 वर्षीय पुत्र गोविंद बीती रात अपने घर के बाहर सो रहा था। तभी लगभग 1:30 मिनट पर अज्ञात हमलावर आया और उसको गोली मारकर भागने लगा तभी गोविंद की पत्नी मीरा देवी और उसके भाई मुनीम की गोली की आवाज से आँख खुल गई। दोनो ने एक युवक को भागते हुए देखा घटना की जानकारी परिजनों को हुई। तो तुरन्त पुलिस को सूचना देकर घायल गोविंद को इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत गम्भीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share