उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर हसवा कस्बे के समीप होमगार्ड की परीक्षा देने शहर आ रहे बाइक सवार दो युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ जनपद के जेठवारा थाना क्षेत्र के हैदरपुर गांव निवासी भूपेंद्र यादव का 22 वर्षीय पुत्र कशिश यादव और गांव निवासी शिवकुमार यादव का 22 वर्षीय पुत्र शिवम यादव दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर शहर होमगार्ड की परीक्षा देने आ रहे थे। जब इनकी बाइक थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर हसवा कस्बे के समीप पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।

जिससे बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हादसे की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने फोन कर हादसे की जानकारी सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

