उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर गाँव के समीप स्थित करन सिंह महा विद्यालय के पास बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायल अवस्था मे सभी को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद एक को रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी रमाशंकर का 21 वर्षीय पुत्र अमित कुमार अपने 12 वर्षीय भाई आदित्य कुमार और वीरेन्द्र की 17 वर्षीय पुत्री प्रीति देवी को बाइक पर सवार कर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक गांव के समीप स्थित करन सिंह महा विद्यालय के पास पहुंची। तभी दूसरे बाइक सवार से उसकी भिडन्त हो गई जिसमें बाइक पर सवार तीनो लोग घायल हो गए। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद आदित्य और प्रीति को भर्ती कर अमित कुमार की चोट गम्भीर देखते हुए उसको सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

