उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधनगर थानां क्षेत्र के तपस्वी नगर में आरिका रिसॉर्ट का भव्य शुभारंभ किया गया। इस दौरान समाजसेवी अशोक तपस्वी व उनकी पत्नी ने मिलकर फीता काटा। वहीं मीडिया से बात करते हुए समाजसेवी अशोक तपस्वी ने बताया की आरिका रिसॉर्ट में 16 वातानुकूलित कमरे हैं। इसके साथ बड़ा हाल है जहां पर लोग मीटिंग में भी कर सकते हैं। इसके साथी गोद भराई बरीक्षा के भी कार्यक्रम आयोजित हो सकते हैं।

उन्होंने कहा रेलवे स्टेशन और बस स्टॉप से लाने और ले जाने के लिए व्यवस्था है जो लोग उनके रिसॉर्ट में रुकना चाहेंगे उनके लिए यह सुविधा उपलब्ध है। स्विमिंग पुल का भी निर्माण जारी है जहां लोग स्वीमिंग का भी आनंद ले सकते हैं। इस अवसर पर शहर के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, पूर्व सदर विधायक विक्रम सिंह,

समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह यादव, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, रिंकू तिवारी, विद्या भूषण तिवारी, जागृति तिवारी, सीमा बाजपेई, कविता रस्तोगी, नरेंद्र सिंह रिक्की, कोटेश्वर शुक्ला सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

