G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत संचालित कन्या विवाह सहायता योजना के तहत आज जनपद फतेहपुर के खागा स्थित रानी चन्द्रप्रभा महाविद्यालय के प्रांगण में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का सफल आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रयागराज मण्डल के चार जनपदों—प्रयागराज–74, फतेहपुर–55, कौशाम्बी–25 एवं प्रतापगढ़—30 से पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की पुत्रियों की लगभग 184 जोड़ों का विवाह धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में हिन्दू एवं मुस्लिम दोनों समुदायों के लाभार्थियों के विवाह उनकी परम्पराओं एवं रीति रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया गया। योजना के अंतर्गत प्रत्येक लाभार्थी को ₹85,000 की सहायता धनराशि पंजीकृत श्रमिक के बैंक खाते में भुगतान की जाएगी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर अभय प्रताप सिंह अध्यक्ष, जिला पंचायत, कृष्णा पासवान विधायक खागा, जय कुमार सिंह जैकी विधायक बिन्दकी, राजेन्द्र सिंह पटेल विधायक जहानाबाद, सहित अन्य गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहे तथा नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम में उप श्रम आयुक्त, प्रयागराज क्षेत्र, प्रयागराज सुमित कुमार सहायक श्रमायुक्त लालाराम द्वारा उपस्थित सभी नवदम्पत्तियों, श्रमिक परिवारों एवं आयोजन में सहयोग प्रदान करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया। समारोह के सफल आयोजन हेतु प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गईं। मंच, पंडाल, भोजन, पेयजल, चिकित्सा, सुरक्षा, परिवहन एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाएँ सुव्यवस्थित रहीं। कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा नवविवाहित जोड़ों को शुभाशीष प्रदान करते हुए उनके सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना की गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share