उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी निधि गुप्ता वत्स द्वारा आज दिनांक 27.04.2026 को मध्यान्ह 12:00 बजे जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ई०वी०एम०/वी०वी०पैट के वेयर हाउस का मासिक वाह्य सुरक्षा की स्थिति का भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा ई०वी०एम० वेयर हाउस में लगे सी०सी०टी0वी0 कैमरों का निरीक्षण किया, जिसमें पाया गया कि उक्त सभी सी०सी०टी0वी0 कैमरे क्रियाशील है, तथा वेयर हाउस की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा गार्द के सम्बन्ध में भी जानकारी प्राप्त की गयी, जहां तैनात गार्द में 01-हेड कॉन्स्टेबल तथा 03-कॉन्स्टेबल वेयर की सुरक्षा में 24×7 तैनात हैं। इसी क्रम में ई०वी०एम० वेयर हाउस की सुरक्षा में लगे फायर सिलेण्डर की वैधता की जांच की गयी जो आयोग के मानक के अनुरूप पायी गयी।निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी, ई०वी०एम०/ उप निदेशक, कृषि, फतेहपुर तथा वेयर हाउस इंचार्ज / उप जिलाधिकारी, सदर एवं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

