Spread the love

फतेहपुरजिला मिशन कोआर्डिनेटर ने बताया कि जिला प्रोबेशन अधिकारी के आदेशानुसार ब्लॉक खजुहा के पंचायत भवन खाण्डेदेवर में नारी अदालत की बैठक की गई। पंचायत भवन खाण्डे देवर में महिलाओं के अधिकारो की सुरक्षा एवं न्याय सुनिश्चित करने के उद्देश्य में नारी अदालत की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में महिलाओं से जुड़े विभिन्न मामलो पर सुनवाई की गई तथा उन्हे उचित मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान किया गया। बैठक में नारी अदालत की मुख्य न्याय सखी रमाकान्ती देवी की विशेष भूमिका रही। जिन्होंने महिला सम्बन्धी समस्याओ को गंभीरता से सुना और उनके समाधान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। हब फॉर इम्पावरमेण्ट ऑफ वूमेन से पूनम तिवारी जिला मिशन कोआर्डिनेटर ने महिलाओ को उनके अधिकार एवं कानूनी सहायता के बारे मे जागरूक किया। सामाजिक सहयोग एवं सामुदायिक भागीदारी पर बल देते हुये महिलाओं को आगे बढ़ने के लिये प्रेरित किया। सरिता भारती जेंडर स्पेशलिस्ट द्वारा नारी सशक्तिकरण एवं सरकार की योजनाओं की जानकारी साझा किया। बैठक के दौरान महिलाओं ने खुलकर अपनी बात रखी कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्म निर्भर बनाना, उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना एवं समाज में समानता स्थापित करता रहा। इस सफल आयोजन के लिये सभी उपस्थित सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By