G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र में बीती देर रात कस्बे के मोहल्ला पोजेपुर में हाइवे मार्ग पार कर शौचक्रिया कर रहे मजदूर की तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे परिजन उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम हेतु भेज दिया। जानकरीं के अनुसार थानां क्षेत्र के कस्बा के मोहल्ला पोजेपुर निवासी, 45 वर्षीय छोटे उर्फ बंटोली सोनकर मजदूरी करके परिवार का जीविकोपार्जन करता था। छोटे की पत्नी का कई वर्षों पूर्व निधन हो गया था। रविवार की रात 11 बजे छोटे सोनकर घर से निकल कर हाइवे मार्ग पार कर लघु शंका कर रहे थे कि घाटमपुर की तरफ से चौडगरा की ओर जा रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात चारपहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार कर चालक गाड़ी भगा कर ले जाने में सफल हो गया। जिससे छोटे सोनकर गंभीर रूप से घायल हो गये। जानकारी होते ही परिजन उसे इलाज के लिए जहांनाबाद सीएचसी लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने उसे म्रत घोषित कर दिया। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। पिता की मौत पर पुत्र अखिलेश, मनीष शीबू व पुत्री पिंकी का रो-रोकर बेहाल है। दिवंगत के पुत्र मनीष की तहरीर पर पुलिस ने शव का पंचायत नामा भर कर पोस्ट मार्टम हेतु भेजा है। उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि दिवंगत के पुत्र मनीष की तहरीर पर अज्ञात चौपहिया वाहन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share