G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में जिला अधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। जिसमें इन लोगों ने कहा की एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन देश के खाद बीज एवं कीटनाशक विक्रेताओं का एक रजिस्टर्ड संगठन है जो लगभग 5 लाख व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करता है। संगठन के सदस्यों द्वारा पिछले 10 सालों से लगातार तमाम समस्याओं का सामना किया जा रहा है और केंद्र, राज्य सरकार के संबंधित अधिकारियों तक बार-बार निवेदन किए जाने के बाद भी इनका निराकरण नहीं होने के कारण देश के कृषि आदान व्यापारी एक दिन के सांकेतिक हड़ताल पर रहे। इन लोगों ने कहा कि उर्वरक निर्माता कंपनियों द्वारा सब्सिडी वाले खाद के साथ अनुपयोगी उत्पादों की जबरन लिंकिंग को अपराध घोषित किया जाए। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्णय की तर्ज पर पूरे देश में अनुदानित उर्वरक के साथ गैर अनुदानित उत्पाद बेचने की बाध्यता पर रोक लगे। बढ़ती लागत और महंगाई को देखते हुए उर्वरकों का डीलर मार्जिन को बढ़ाकर कम से कम 8% किया जाए। नए बीज अधिनियम और कीटनाशक विधयक 2025 में रिटेल डीलर को प्रथम पक्ष बनाने के कठोर प्रावधान को शिथिल किया जाए सहित 12 सूत्रीय मांगों को उठाया गया। इन लोगों ने कहा कि उपरोक्त समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को उचित निराकरण हेतु कहा जाए। इस अवसर पर सुनील कुमार मिश्रा, स्वतंत्र परिहा,र वीरेंद्र सिंह, राजकुमार मौर्य, दीपक मौर्य, शत्रुघ्न पटेल, अमित मौर्य, वसी अहमद, धर्मेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, वीरेंद्र मौर्य, कामता सिंह, सुशील मौर्य, समीर खान, वारिस अली, अरुण मिश्रा, विपिन मौर्य, नीरज मौर्य सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share