G-FG6935EM07

फतेहपुर जिले में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में प्रभारी मंत्री/ राज्यमंत्री, इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सूचना प्रद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उ0प्र0 सरकार अजीत सिंह पाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने कानून व्यवस्था, तहसील दिवस, थाना समाधान दिवस, आईजीआरएस, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन में प्राप्त शिकायते, महिला सशक्तिकरण, यातायात, सी0सी0 टीम चिन्हित थानों की, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, ग्लोबल इन्वेस्टर समिट, स्वरोजगार योजना (प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, एक जनपद एक उत्पाद, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, मुख्यमंत्री माटी कला रोजगार योजना, व्यावसायिक शिक्षा, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0, राष्ट्रीय शिशिक्षु प्रशिक्षण योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना,राज्य स्तरीय कौशल विकास वित्त पोषित योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्या योजना, प्रोजेक्ट प्रवीण, ई–श्रम पंजीयन, गौवंशों, परिषदीय विद्यालयों में कायाकल्प योजना, पीएम पोषण (मध्यान्ह भोजन, अन्नपूर्णा भवन, खेल का मैदान, सामुदायिक शौचालयों की प्रगति, पंचायत भवनों की प्रगति, डिजिटल लाइब्रेरी, ग्राम चौपाल के आयोजन के संबंध में, प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण/शहरी), मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण, प्रधानमंत्री स्वानिधि योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, पुष्टाहार वितरण, आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन/निर्माण संबंधी, उर्वरकों, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री कुसुम योजना (सोलर पम्प), प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, गेहूं क्रय केंद्र, साफ सफाई का निरीक्षण एवं मालिन बस्तियों का भ्रमण, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, चार लेन व दो लेन से सड़को को जोड़ने व गड्ढामुक्त, लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों, आईटीआई, कर करेतर एवं राजस्व संग्रह, प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना, बैंकर्स, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, स्थानीय पर्यटन विकास की संभावना, विद्युत आपूर्ति, रेशम विकास विभाग, प्रोजेक्ट अलंकार योजनांतर्गत,टेबलेट वितरण, स्मार्ट फोन का वितरण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन आदि से संबंधित योजनाओ पर विस्तार से चर्चा की, साथ ही योजनाओ की अद्यतन स्थिति की जानकारी की और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने जनपद के कानून व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि पुलिस विभाग द्वारा शिकायतों का निस्तारण शासन की मंशानुरूप किया जा रहा है। मा0 प्रभारी मंत्री जी ने निर्देश दिए कि पुलिस विभाग की पेट्रोलिंग निरंतर संवेदनशीलता के साथ कराई जाय एवं एंटी रोमियो स्कार्ट टीम की पेट्रोलिंग स्कूल, मन्दिर, शराब की दुकानों/सार्वजनिक स्थलों के आस पास बढ़ाई जाय। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि जनपद में शराब की निर्धारित दुकानों से ही शराब/मादक पदार्थों की बिक्री हो, का विशेष ध्यान रखे, कि अवैध तरीके से बिक्री न होने पाए, के लिए निरंतर प्रवर्तन की कार्यवाही चलती रहे। प्रभारी मंत्री ने कहा कि सभी माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर ससमय गुणवत्तापूर्ण ढंग से करते हुए उनका फीड बैक भी लिया जाय। सभी अधिकारीगण सप्ताह में एक बार क्षेत्र भ्रमण अवश्य करें और जनता से मुखातिब होकर योजनाओं को धरातल पर सही रूप से उतारा जाय, ताकि योजनाओं की मूल सार्थकता सिद्ध हो सके और जो समस्याएं हो उनका निराकरण भी करे। उन्होंने कहा की सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर जन सामान्य को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराए जाने के साथ ही यह ध्यान दे कि सभी स्वास्थ्य जांचे व दवाएं समय से उपलब्ध हो । उन्होंने कहा कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों में मानक के अनुसार दवाइयां उपलब्ध हो,का विशेष ध्यान रखें साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध दवाओं के विवरण की रिपोर्ट से भी अवगत कराए। गौशालाओ में संरक्षित गौवांशो के भरण पोषण की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के साथ ही गर्मी से बचाव के लिए पर्याप्त छाया व पानी की व्यवस्था रहे, का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी से कहा कि ग्राम पंचायतों में बने सामुदायिक शौचालयों का निरीक्षण कर उनकी क्रियाशीलता सुनिश्चित कराए , साथ ही लगे सफाई कर्मियों का भुगतान भी समय से कराए। उन्होंने कहा कि गेहूं क्रय केंद्रों का समय–समय पर निरीक्षण करते रहे, इसका विशेष ध्यान रखें कि गेहूं खरीद का कार्य पारदर्शिता के साथ हो। एआर–को ऑपरेटिव को निर्देशित किया कि सभी समितियों में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराए जिससे कि सुगमता के साथ किसानों में वितरण हो सके।

उन्होंने उप कृषि निदेशक को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का प्रचार प्रसार विभिन्न माध्यमों से कराए, साथ ही पंचायत भवनों में फसल बीमा योजना से संबंधित वाल पेंटिंग कराना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि वित्त पोषित योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का ससमय निस्तारण कराते हुए बैंकों से ऋण का वितरण कराए साथ ही यह ध्यान रखें कि जो आवेदन निरस्त किए जाएं उनमें स्पष्ट कारण अवश्य दर्शाया जाय। उन्होंने कहा कि असंगठित श्रमिकों का पंजीयन ज्यादा से ज्यादा कराने के लिए कार्य योजना बनाकर कैंप लगाकर ज्यादा से ज्यादा श्रमिकों का पंजीयन कराए, साथ ही उनके आश्रितों को संचालित योजनाओं से लाभान्वित भी करे। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराया जाए। वर्ष 2026–27 में लोक निर्माण विभाग की कार्ययोजना संबंधित जनप्रतिनिधि के साथ बैठक कर फ़ाइनल की जाय। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को लाभांवित किया जाय, के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित कराए। सरकार की जन कल्याणकारी, लोक कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार –प्रसार कराया जाय। उन्होंने कहा कि जलजीवन मिशन के तहत अधूरे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराए साथ ही जलजीवन के जो कार्य पूर्ण हो गए हैं, जितने परियोजनाओं में नलकूप की बोरिंग हो गई है से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाय। उन्होंने कहा कि वर्षा से पूर्व नालियों/नालों की साफ सफाई करा ली जाय। क्षेत्रीय विधायकगणों से समय–समय पर संपर्क करते हुए क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों की यथास्थिति से अवगत कराते रहे एवं उनके क्षेत्र में नए कार्यों के प्रस्तावो में उनकी सहमति अवश्य लिया जाय। साथ ही विकास कार्य पूर्ण हो चुके है या शुरू होने वाले है का लोकार्पण/शिलान्यास कराते हुए संबंधित विभाग अवश्य ध्यान रखे। उन्होंने कहा कि जनपद स्तरीय अधिकारी पूरी ऊर्जा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन संवेदनशीलता से करे ताकि सरकार की मंशानुरूप विकास कार्य हो सके। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने प्रभारी मंत्री को आश्वस्त किया कि आप द्वारा दिए गए निर्देशों का विभागो द्वारा अक्षरशः पालन कराया जायेगा। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने प्रभारी मंत्री को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल, विधायक बिन्दकी जय कुमार जैकी, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), जिला विकास अधिकारी, अधीक्षण अभियंता विद्युत, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी,उप निदेशक कृषि, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, पीड़ी डीआरडीए, डीसी मनरेगा, डीसी एनआरएलएम सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share