उत्तर प्रदेश कौशाम्बी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे के किनारे 15 अप्रैल को लोहे के बक्से में मिले महिला के शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है, महिला की शिनाख्त अमेठी निवासी मोनी वर्मा के रूप में हुई है,मृतका की हत्या उसके ही पति हर्ष खियानी उर्फ बिट्टू निवासी कानपुर ने ही की थी, आरोपी पति ने मृतका के शव को कार द्वारा कानपुर से आकर कोखराज थाना क्षेत्र में फेंक दिया और उसका हैंडपर्स और डॉक्यूमेंट्स भी फेंक दिया था।मृतका आरोपी हर्ष खियानी की दूसरी पत्नी थी और लिव इन रिलेशन में रह रही थी,मृतका द्वारा शादी करने के दबाव के चलते परेशान होकर हर्ष खियानी ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई और पहचान मिटाने के उद्देश्य से शव को कोखराज थाना क्षेत्र में लाकर फेंक दिया था। कोखराज थाना क्षेत्र में 15 अप्रैल की रात कार सवार युवको ने लोहे के बक्से में भरकर महिला का शव फेंक दिया था और फरार हो गया था,बक्से में शव मिलने की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस शव की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई थी,एसपी ने पुलिस की तीन टीमें सीओ सिराथू सत्येंद्र तिवारी के नेतृत्व में गठित की थी, जिले की एसओजी सर्विलांस और कोखराज थाना पुलिस टीम ने लगातार 12 दिनों तक सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज की जांच की और एक अलग प्रकार के लोहे के बक्से के मदद से मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस टीम ने मामले में हर्ष खियानी उर्फ बिट्टू पुत्र सुरेश कुमार खियानी निवासी 1/एल/9 दबौली अद्योगनगर थाना गोविन्द नगर जनपद कानपुर नगर और यश गुप्ता पुत्र मुकेश गुप्ता निवासी एन40 यशोदा नगर थाना नौबस्ता जनपद कानपुर नगर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने महिला की हत्या कर शव को बक्से में रखकर फेकने की बात स्वीकार करने पर आरोपी हर्ष खियानी ने बताया कि मृतका मेरी दूसरी पत्नी है, मैं उसे पिछले तीन वर्षों से जानता हूँ। मैने घर वालो से बिना बताये उससे मन्दिर में दूसरी शादी कर ली थी, जिसके साथ मैं अपने घर से अलग शारदा अपार्टमेन्ट, शारदा नगर में किराये के कमरे में रहता था। मेरी पहली पत्नी मेरे माता पिता के साथ दबौली (रतनलाल नगर) में रहती है। मृतका पिछले कुछ दिनों से मेरे ऊपर यह दबाव डाल रही थी कि मुझे अपने घर पर ले चलो मैं वहीं पर रहूंगी। मैंने उसे काफी समझाने का प्रयास किया किन्तु वह नहीं मानी। यदि मैं उसे अपने घर ले जाता तो मेरी पहली पत्नी से मेरा झगड़ा हो जाता और समाज में मेरी बेइज्जती होती। इसीलिए मैंने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और मार्केट से एक बक्सा, कुनैन की गोलियां व पॉलीथीन खरीद कर लाया। 15 अप्रैल को मौका पाकर मैने उसे बेड पर पटक दिया और उसी के स्टॉल से गला कसकर उसकी हत्या कर दी, फिर शव को बक्से में भर दिया। उसके बाद यश गुप्ता को पैसों का लालच देकर शव को ठिकाने लगाने की बात की। हम लोगो ने बक्से को गाड़ी में रखकर कोखराज थाना क्षेत्र में हाईवे के किनारे लाकर फेक दिया और थोडा आगे चलकर मोनी वर्मा के हैण्ड बैग को भी झाडियों में फेक दिया था। आज हम लोग उसी बैग को लेने आये थे ताकि वह पुलिस के हाथ न लगने पाये लेकिन पकड़े गए। एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 15 अप्रैल को कोखराज थाना क्षेत्र में एक महिला का लोहे के बक्से में शव मिला था,मृतका के शिनाख्त और घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई थी,जिसके बाद जिले की एसओजी सर्विलांस और कोखराज थाना पुलिस टीम ने मामले का खुलासा किया और मृतका की शिनाख्त करते हुए मृतका महिला के पति और घटना में उसका सहयोग करने वाले एक अन्य को गिरफ्तार किया है।दोनो आरोपियों को न्यायालय पेश किया जा रहा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

