Spread the love

उत्तर प्रदेश कौशाम्बी जनपद के कड़ा ब्लॉक में रोजगार सेवकों ने अपनी मांगों को लेकर विरोध का अनोखा तरीका अपनाया। रोजगार सेवकों ने पोस्टकार्ड के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर अपनी समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से उठाया।इस पहल का नेतृत्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार शर्मा और प्रदेश महामंत्री राजवीर सिंह ने संयुक्त रूप से किया। रोजगार सेवकों ने अपने पत्र में बताया कि उन्हें लंबे समय से पर्याप्त मानदेय नहीं मिल रहा है, जिससे परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है।पत्र में यह भी कहा गया कि सरकारी योजनाओं के संचालन के लिए उन्हें खुद के खर्च से मोबाइल, इंटरनेट और अन्य संसाधनों का उपयोग करना पड़ता है, जबकि इसके लिए कोई अतिरिक्त सुविधा नहीं दी जाती। बढ़ती महंगाई और बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी उनके लिए बड़ी समस्या बन गया है।रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि उनका मानदेय बढ़ाकर कम से कम24,000 रुपये किया जाए और लंबितसुविधाओं को जल्द बहाल किया जाए, ताकि वे योजनाओं का संचालन बेहतर तरीके से कर सकें।साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं, तो रोजगार सेवक बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। यह पोस्टकार्ड अभियान अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है और सभी की नजरें सरकार की प्रतिक्रिया पर टिकी हैं। इस अवसर पर पवन मौर्य,जितेन्द्र कुशवाहा,अनूप सरोज ,शैलेंद्र यादव ,संतोष सिंह , लवकुश साहू विमला रानी कमला देवी सुशीला देवी संगीता देवी उर्मिला देवी रीता देवी राधा देवी राजेश सोनकर अखिलेश आदि उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By