G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थानां क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर उसरैना गाँव के समीप ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार भाई-बहन दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार ख़ागा कोतवाली क्षेत्र के दवननापुर गाँव निवासी चन्द्र रोशन का 18 वर्षीय पुत्र प्रीतम सिंह और हुसैनगंज थानां क्षेत्र के चीत गाँव निवासी हौशला सिंह की 18 वर्षीय पुत्री कोमल सिंह दोनो रिस्ते में भाई बहन एक ही बाइक पर सवार होकर शहर आ रहे थे।

जब इनकी बाइक थरियांव थानां क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर उसरैना गांव के समीप पहुंची तभी ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादशे की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलो को इलाज के लिए थरियांव स्वास्थ्य केंद्र पहुंचवाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलो की हालत गंभीर देखते हुए सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share