G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के रमवां गांव के समीप युवक को एक पागल कुत्ते ने काट लिया। शाम होते ही युवक की हालत बिगड़ने लगी और युवक ने अपनी मां और पुत्री को काटकर घायल कर दिया। जिसकी जानकारी परिजनों हुई तो तीनों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने युवक को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर माँ और उसकी पुत्री का इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रमवाँ गांव निवासी स्वर्गीय संतोष कुमार लोधी का 32 वर्षीय पुत्र अजय कुमार लोधी गांव के बाहर किसी काम से गया था। तभी एक पागल कुत्ते ने उसको काट लिया शाम होते ही उसकी हालत बिगड़ने लगी और उसने अपनी 60 वर्षीय मां सावित्री देवी और 2 वर्षीय पुत्री शिवांशी को काटकर जख्मी कर दिया।

परिजनों को जानकारी हुई तो तुरंत उसके हाथ पैर बांध दिए और तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने अजय कुमार की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसको कानपुर मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह देते हुए मां सावित्री देवी और पुत्री शिवांशी का इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share