उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के कस्बे के नई बाजार मोहल्ले में ननिहाल आया मासूम घर की छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के लौकियापुर गांव निवासी कामता प्रसाद का 4 वर्षीय पुत्र अंशु अपनी मां के साथ ख़ागा कोतवाली क्षेत्र के कस्बे के नई बाज़ार मोहल्ले अपनी ननिहाल गया था। तभी खेलते समय वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त परिजन उसको इलाज के लिए कस्बे के एक प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मासूम को जिला अस्पताल भेज दिया तो परिजन अपने प्राइवेट वाहन से मासूम को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने मासूम की हालत गंभीर देखते हुए सरकारी एंबुलेंस से उसको कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

