G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के पुरबुज़ुर्ग मनावा गांव के समीप पिकअप अनियंत्रित होकर पलटने से सवार पाँच लोग घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन को रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार असोथर थानां क्षेत्र के ढरहरी मजरे ऐंझी गाँव निवासी किशोर केवट का पुत्र सियाराम जो पिकअप चालक है उसके साथ पिकअप में सवार होकर गाँव निवासी मनोज का 22 वर्षीय पुत्र अनुज गांव निवासी शिव कुमार का 15 वर्षीय पुत्र अर्जुन व राम औतार की 40 वर्षीय पत्नी पुष्पा देवी व गाँव निवासी राज कुमार की पत्नी मंजु देवी और जमुना प्रसाद का पुत्र शम्भू पाँच लोग पिकअप पर सवार होकर किसी काम से बाँदा जनपद गए थे।

बीती देर रात वापस लौटते समय जब पिकअप थाना क्षेत्र के पुरबुज़ुर्ग मनावा गांव के समीप पहुंची तभी चालक को नींद की झपकी आ गईं और पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे पिकअप में सवार पांच लोग घायल हो गए। हादशे की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंचकर घायलो को इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचवाया। जहाँ डॉक्टर ने प्रथमिम उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से अनुज, अर्जुन और पुष्पा देवी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share