उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के विकासखंड हसवा की भैरवा ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए सोमवार को आयोजित बैठक में सुरेंद्र कुमार मौर्य को नया ग्राम प्रधान चुन लिया गया। पूर्व प्रधान राकेश कुमार के 10 मार्च 2026 को मारपीट के मामले में जेल जाने के बाद यह पद रिक्त हो गया था, जिससे गांव के विकास कार्य प्रभावित हो रहे थे। ग्राम पंचायत अधिकारी संदीप कुमार और एडीओ पंचायत कौशलेंद्र कुमार यादव की देखरेख में हुई बैठक में प्रधान पद के लिए सुरेंद्र कुमार मौर्य और सुशीला देवी के बीच मुकाबला था। पंचायत के कुल 13 सदस्यों में से तीन सदस्य—सुशीला देवी, संध्या देवी तिवारी और प्रदीप पासवान—बैठक में अनुपस्थित रहे। बैठक में मौजूद 10 सदस्यों ने हाथ उठाकर ध्वनिमत से सुरेंद्र कुमार मौर्य के पक्ष में समर्थन जताया, जिसके बाद उन्हें सर्वसम्मति से ग्राम प्रधान घोषित किया गया। इस दौरान पंचायत सदस्य राजेश कुमार तिवारी, अमन दुबे, भूपेंद्र सिंह, गुड़िया, कल्लू, श्यामू मौर्य, राम सखी, तनुजा और संतोष सहित कई ग्रामीण—हंसराज, शशिकांत द्विवेदी, धर्मराज मौर्य, लल्लू, अनुकृपा तिवारी, उमेश और राजू—मौजूद रहे। चयन प्रक्रिया के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए असोथर थाना पुलिस बल तैनात रहा और पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
ग्रामवासियों को उम्मीद है कि नए प्रधान के नेतृत्व में अब गांव में विकास कार्यों को गति मिलेगी और लंबित योजनाएं जल्द पूरी होंगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

