G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सहिमापुर गांव में मानसिक तनाव के चलते महिला ने घर ज़हरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर महिला की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार क बाद अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सहिमापुर गांव निवासी उदय राज की 30 वर्षीय पुत्री राज कुमारी गाजीपुर थानां क्षेत्र लौगाँव गाँव निवासी लवकुश की 33 वर्षीय पत्नी राजकुमारी इन दिनों मायके में रह रही थी। मानसिक तनाव के चलते ज़हरीलां पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चाचत जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसके परिजनों को जानकारी हुई।

तुरंत परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर महिला की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसको अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जब तक परिजन उसको मेडिकल कॉलेज लेकर जाते उससे पहले उसकी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान ही मौत हो गई। महिला के साथ अस्पताल आए मृतिका के भाई राजू सिंह ने बताया कि उसकी बहन का तीन साल पहले ही पति से तलाक हो गया था। तब से वह मायके में रहती थी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share