G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के तबेश्वर मंदिर मोहल्ले के मण्डप गेस्ट हाउस के समीप नाले में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को हुई सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी किया। तो शव की पहचान राजकुमार पुत्र रतिपाल निवासी ग्राम काकावेरी थाना मलवां के रूप में हुई। जिनकी उम्र 36 वर्ष थी। परिजनों को सूचना दी गई तथा परिजनों के द्वारा यह बताया गया कि दिनांक 25.04.2026 को सपरिवार यह कोतवाली क्षेत्र में शादी समारोह में आये थे। अपने परिवार से घर जाने की बात कहकर मृतक वहां से निकला था। लेकिन घर नहीं पहुंचा आज इनका शव प्राप्त हुआ है, परिजनों से तहरीर प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाई की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम हेतु मॉर्चरी भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा । आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी देखा जा रहा है ताकि घटना के संबंध में अन्य जानकारी प्राप्त की जा सके के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share