उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने बताया कि दिनांक- 28.04.2026 को वि०ख०- तेलियानी में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा चिन्हांकन शिविर / कैम्प आयोजित किया गया, जिसमें 50 दिव्यांगजनों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस शिविर में 30 दिव्यांगजनों के कृत्रिम अंग के आवेदन प्राप्त हुए । तत्क्रम में यह भी अवगत कराना है कि विभाग द्वारा दिनांक- 29.04.2026 को वि०ख०-हसवा में चिन्हांकन शिविर / कैम्प आयोजित होना सुनिश्चित हुआ है। इस शिविर में दिव्यांगजनों द्वारा निम्न अभिलेखों को अपने साथ लाना अनिवार्य है, जिससे आयोजित शिविर के माध्यम से दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके।
आवश्यक अभिलेख- 1- 40 प्रतिशत से अधिक का विकलांगता का प्रमाण पत्र।, 2- आय प्रमाण पत्र (ग्रामीण क्षेत्र में रु0 46080.00 वार्षिक एवं शहरी क्षेत्र में रु0 56460.00 वार्षिक तक)।, 3- आधार कार्ड।, 4- जाति प्रमाण पत्र।, 5- यू०डी०आई०डी०कार्ड की छायाप्रति।, 6- वोटर आई०डी० कार्ड की छायाप्रति।, 5- पासपोर्ट साईज 02 फोटो।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share