G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर असोथर थानां क्षेत्र के अंदीपुर घरवासीपुर गाँव की मोड़ के समीप सराय गांव के पास रोड़ किनारे खड़े ट्रैक्टर से बाइक टकरा गई। जिससे बाइक पर सवार पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बाँदा जनपद के बबेरू थानां क्षेत्र के सुंदर कुआं, राघवथोक निवासी मुन्नी लाल का 35 वर्षीय पुत्र संजय कुमार पटेल अपनी बहन सुमन देवी पत्नी राम सिंह के घर बरगदिहा मजरे सातो धरमपुर आया था। सोमवार शाम करीब 8 बजे वह अपनी 12 वर्षीय पुत्री आराधना के साथ मोटर साइकिल पर सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहा था। जब उसकी बाइक असोथर थानां क्षेत्र के घरवासीपुर गाँव की मोड़ के समीप, सराय खालिश सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास पहुंची तभी रोड किनारे खड़े ट्रैक्टर से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी बाइक पर सवार पिता-पुत्री दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर की अनुपस्थिति के चलते उन्हें सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वही जिला अस्पताल में इलाज के दौरान संजय कुमार पटेल ने दम तोड़ दिया, जबकि उनकी पुत्री आराधना को भर्ती कर उसका इलाज किया जा है। असोथर थाना प्रभारी रामशंकर सरोज ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। उन्होंने बताया कि सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टक्कर होने की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share