G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के बक्सर मोड़ के समीप मंगलवार की सुबह निमंत्रण में आ रहे मां-बेटे को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया जिससे मौके पर मां-बेटे की मौत हो गई जबकि दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया गया। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के सिमौर गांव निवासी मूलचन्द्र अपने परिवार सहित कानपुर में रहता है। बताते हैं कि खागा कोतवाली क्षेत्र के संग्रामपुर रिश्तेदारी में शादी थी। जिस पर उसका 22 वर्षीय पुत्र सूरज, 42 वर्षीय पत्नी पुष्पा व 11 वर्षीय पुत्र अनुराग बाइक में सवार होकर खागा जा रहे थे। जैसे ही यह लोग बक्सर मोड़ के समीप पहुंचे तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया जिससे पुष्पा देवी व सूरज की घटना स्थल पर मौत हो गई। वहीं अनुराग गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक मौके पर ट्रक छोड़कर भाग जाने में सफल रहा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं अनुराग को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share