G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के जीत सिंह का पुरवा गाँव में महिला ने मानसिक तनाव के चलते कुएं में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार जीत सिंह का पुरवा गांव निवासी जितेन्द्र पाल की 35 वर्षीय पत्नी सरिता देवी काफी दिनों से मानसिक विक्षिप्त थी। बताते हैं कि मंगलवार की सुबह लगभग छह बजे उसने घर के समीप स्थित कएं में छलांग लगा दी। आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना क्षेत्रीय पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों की मदद से सरिता को बाहर निकाला तब तक देर हो चुकी थी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share