उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के विकास खंड हथगाम के मंगरी उर्फ मंगरेमऊ में मंगरे शाह बाबा उर्स का 39वां सालाना उर्स 27 अप्रैल को पूरे अकीदत और भाईचारे के साथ संपन्न हुआ। उर्स के मौके पर दूर-दूर से आए जायरीन ने मजार पर हाजिरी लगाकर दुआएं मांगीं। इस दौरान मंगरे शाह बाबा मजार को दुल्हन की तरह सजाया गया था, जहां बड़ी संख्या में अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ी। महिलाओं की भी खास भागीदारी देखने को मिली। उर्स की खास आकर्षण रही जवाबी कव्वाली, जिसमें इंतजार साबरी (मुंबई) और सना वारसी (फैजाबाद/अयोध्या) ने अपने शानदार कलाम पेश किए। इंतजार साबरी के क्लासिकल अंदाज ने श्रोताओं को खासा प्रभावित किया, वहीं सना वारसी की प्रस्तुति पर भी जमकर तालियां बजीं। दोनों फनकारों के बीच हुई जवाबी कव्वाली ने माहौल को पूरी तरह सूफियाना रंग में रंग दिया। कार्यक्रम के दौरान सुबह 10 बजे कुरआन ख्वानी और शाम 4 बजे गागर शरीफ का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। उर्स कमेटी के अध्यक्ष महबूब आलम और प्रधान मोहम्मद हसन गुड्डू ने बताया कि यह उर्स आपसी भाईचारे और शांति का प्रतीक है, जो हर साल इसी तरह श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। उर्स में फनकारों का माल्यार्पण कर उनका इस्तकबाल किया गया। इस मौके पर कवि एवं शायर शिवशरण बंधु हथगामी, पत्रकार शीबू खान, शहंशाह आब्दी, सपा नेता मोहम्मद ताहिर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सरपरस्त पूर्व प्रधान अनीस अहमद, मोहम्मद कलीम, कयामुद्दीन, मोहम्मद अबरार, मोहम्मद गुलशेर, मोहम्मद अली, मोहम्मद मुस्तकीम, अफजल भोपाली, मोहम्मद एजाज, अकबर अली, रशीद अहमद, मोहम्मद अय्यूब, सत्य नारायण जायसवाल, सुनील कुमार, रमेश पेंटर, इनामुल्लाह, शहजाद अहमद, अब्दुल रज्जाक, कारी अखलाक, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद निजाम, अरशद हबीबी, दिलशाद भोपाली, बबलू मिर्जा, दीपक श्रीवास्तव सहित अनेक लोगों का योगदान रहा। उर्स के दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। यह आयोजन एक बार फिर क्षेत्र में गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे की मिसाल बनकर उभरा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

