उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार की सुबह रेलवे लाइन पार करते समय अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आ जाने से घटनास्थल पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के रारीखुर्द गांव निवासी शिवपाल का 55 वर्षीय पुत्र चन्द्रपाल साइकिल से रिश्तेदारी में जा रहा था। जब वह हसनापुर के समीप पहुंचे तभी रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

