उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में सामाजिक और शैक्षिक दृष्टि से पिछड़े वर्गों के कल्याणार्थ निर्धारित आरक्षण, योजनाओं और अन्य उपायों के प्रभावी कार्यान्वयन संबंधी बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में अध्यक्ष, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग, भारत सरकार , साध्वी निरंजन ज्योति जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उन्होंने पिछड़ा वर्ग से संबंधित केन्द्र/राज्य सरकार की संचालित योजनाओं, आरक्षण, छात्रवृत्ति, जाति प्रमाण पत्र आदि की बिंदुवार विस्तृत समीक्षा कर संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। समस्त उपजिलाधिकारियो से कहा कि पिछड़े वर्गों के लोगों का जाति प्रमाण पत्र ससमय निर्गत करवाए,जो आवेदन प्राप्त होते है उनका ससमय नियमानुसार कार्यवाई कर निस्तारण कराए। पिछड़े वर्ग के हितार्थ की जो योजनाएं चल रही है संबंधित अधिकारी नियमानुसार कार्यवाई कर पात्रों को लाभांवित करे और इसकी समीक्षा निरंतर करते रहे, जिससे कि योजनाओं के मूल उद्देश्य की सार्थकता सिद्ध हो सके। उन्होंने कहा कि गंगा– यमुना/सहायक नदियों से जनपद में होने वाले बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों को सुरक्षित स्थान में पुनर्वास के लिए जमीन चिन्हित कर व्यवस्थाएं कराई जाय, ताकि जल उत्प्लावन के समय लोग सुरक्षित स्थान पर स्थापित हो सके और कोई समस्या न होने पाए, साथ ही आवश्यकतानुसार पुलिया व अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाय। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षण प्रदाता के भुगतान शेष रह गया है, का नियमानुसार कार्यवाही पूरी करते हुए भुगतान कराया जाय, जिसका भुगतान नहीं हो सकता, का स्पष्ट कारण भी बताया जाय। उन्होंने पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी से कहा कि जिन बिंदुओं की रिपोर्टिंग गई है ससमय उपलब्ध कराए। इस मौके पर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) डॉ0 अविनाश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सुनील कुमार, उप जिलाधिकारी सदर, खागा, जिला विकास अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

