Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भोलापुर मजरे तारापुर गाँव में मंगलवार की सुबह युवक ने घरेलू कलह के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार भोलापुर मजरे तारापुर गांव निवासी अजमेर सिंह का 35 वर्षीय पुत्र अभिमन सिंह ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने जब उसको फाँसी के फन्दे से लटका हुआ देखा तो घर मे कोहराम मच गया। घटना सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के चाचा राजवीर सिंह ने बताया कि ग्यारह अप्रैल को उसके पिता की मौत हो गई थी। जिस पर सदमे में रहता था और सुबह उसने घटना को अंजाम दे दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By