उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के किसनपुर थानां क्षेत्र के रारी गाँव की मोड़ पर अनियंत्रीत बाइक गिरने से सवार तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर देखते हुए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार असोथर थानां क्षेत्र के सरकंडी गाँव निवासी मुन्ना का 15 वर्षीय पुत्र छोटू बीती रात किसनपुर थानां क्षेत्र में एक शादी समारोह में सामिल होने गया था। वहाँ से लौटते समय उसके बड़े भाई का साला 22 वर्षीय लाला और 20 वर्षीय गया पुत्र पुत्तन निवासी उदला गाँव असोथर मिल गए। छोटू को अपने साथ बाइक पर सवार कर लिया। बाइक जब किसनपुर थानां क्षेत्र के रारी गाँव की मोड़ पर पहुंची तभी अनियंत्रीत होकर गिर गई। जिससे बाइक पर सवार सभी तीनो लोग घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेंस से छोटू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। वही लाला और गया दोनो की हालत गम्भीर होने के चलते उनके परिजन उनको किसी प्राइवेट हॉस्पिटल इलाज कराने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share