Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बहुआ फीडर के लदिगवां गाँव में बिजलीं के पोल पर चढ़कर दिहाड़ी मजदूर काम कर रहा था। तभी बिजली का पोल टूट कर गिर गया और दिहाड़ी मजदूर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार गाजीपुर थानां क्षेत्र के चक रसूलपुर गांव निवासी बालक राम का 38 वर्षीय पुत्र अजय जो बिजली विभाग में दिहाड़ी मजदूरी करता है। आज वह बहुआ फीडर के लदिगवा गांव में बिजली के पोल पर चढ़कर काम कर रहा था। तभी बिजली का पोल टूटकर गिर गया और काम कर रहा अजय कुमार घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए बहुआ सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By